'अबॉर्शन की दवा दी उसके बाद संबंध बनाए', प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, महिला का आरोप- SI ने किया रेप

RAIPUR KI BAAT
0

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला ने पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक SI ने उसका रेप किया और न्यूड वीडियो भी बना लिया है। महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है और SI से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया से हुई थी। पहले दोनों के बीच बात होती थी लेकिन बाद में दोनों के बीच अफेयर हो गया।


महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान SI ने उसके साथ संबंध बनाएं। महिला का आरोप है कि इस दौरान SI ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिया। महिला जब प्रेग्नेंट हुई तो SI ने उसे धोखे से अबॉर्शन टेबलेट खिलाई।

SI भी शादीशुदा

महिला ने बताया कि SI ने खुद को कुंवारा बताया था और शादी की बात कही थी लेकिन बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि SI अब वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि उसने SI के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। महिला के आरोपों को SI ने झूठ बताया है।

  • महिला ने SI पर लगाया रेप का आरोप
  • कहा- वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
  • शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध
  • महिला ने कहा- SI ने अबॉर्शन की दवा खिलाई


महिला की शिकायत में क्या

महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है उसकी एक छोटी बच्ची भी है। पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी जगह शादी कर ली है। उसने कहा कि जब SI दंतेवाड़ा में पदस्थ थे तब उनसे मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया और उनकी पोस्टिंग सक्ती में हो गई। जिसके बाद मुलाकातें होनी लगी। इस दौरान SI ने खुद को कुंवारा बताया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top